Tuesday, September 11, 2012

असीम त्रिवेदी देश द्रोही है तो ये क्या है ?

असीम त्रिवेदी देश द्रोही है तो ये क्या है ? १.राजस्थान में कांग्रेस के एक नेता संघटन के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहते है की कांग्रेस पार्टी किसी की सेवा को बेकार नहीं होने देती आज नहीं तो कल उसका फल जरूर मिलता है देखो प्रतिभा देवी सिंह पाटिल इंदिरा गाँधी के यहाँ बर्तन धोती थी और आज देश की राष्ट्रपति है यह बयान भी उस समय पर आता है जब वह राष्ट्रपति पद पर बैठी थी २.संविधान की कसम खा कर उसी की धज्जिया कांग्रेसी मंत्री उड़ाते हैं ३.मनमोहन सिंह लोक सभा में देश के सामने झूठ बोलते है की 2 G में कोई घोटाला नहीं हुआ बाद में उसी आरोप में राजा जेल में जाता है ४.संविधान की कसम खा कर देश की खनिज पदार्थों को लुटावा दिया जाता है ५.पी.वी.नरसिंह राव सांसदों को खरीद कर सरकार बचाते हैं ६.कांग्रेसी J.P.C और P.A.C को कैसे शक्ति विहीन कर देती है यह सारा देश देख रहा है ७.संविधानिक संस्था C .A .G. को दोशारोपीत करके झुठलाया जाता है की इनकी मनसा ठीक नहीं है यह सेवा निवृति के बाद विपक्षी पार्टियों में जायेंगे तो क्या मनमोहन सिंह जन्म से राजनीतिज्ञ हैं इसलिए जो असीम त्रिवेदी को देशद्रोही कहते हैं मेरा मानना है वास्तव में वही सबसे बड़े देशद्रोही हैं जो जनता की आवाज़ दबा देना चाहते हैं शायद उन्हें ये नहीं पता की ज्वालामुखी को दबाया नहीं जा सकता अगर जनता से बोलने का हक भी छीन लिया गया और अहिंसक आंदोलनों को नजरअंदाज किया गया तो इसका परिणाम बहुत ही बुरा हो सकता है ..मिडिया पर पाबंदी लोकतंत्र के लिए घातक ही होगी...

No comments:

Post a Comment