Friday, April 9, 2010

बन्गलोर भगवा रंग में रंगा

बन्गलोर भगवा रंग में रंगा
आज के बन्गलोर महानगर पालिका के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने समूचे बन्गलोर को भगवे रंग में अनायास ही रंग दिया है तथा पहले विधानसभा,फिर लोकसभा तथा अब बन्गलोर के इस महत्वपूर्ण चुनाव में शानदार कामयाबी जाने-अनजाने में मुख्यमंत्री श्री येद्दयुरप्पा जी के सफल और सटीक नेतृत्व का एक नायब उदहारण है तथा मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा की जानी चाहिए..जिस तरह से इन्होने बन्गलोर के समूचे कायाकल्प हेते पुरजोर योजनाये क्रियान्वित की है,तथा इस महत्वपूर्ण शहर की रख-रखाव हेतु संपूर्ण कार्यबल तैनात का दिया है,वह हर बंगालोरेवासी को सम्मोहित सा कर गया..

गौ-हत्या निषेध बिल पारित करवाकर भी उन्होंने समूचे हिन्दू-वोटों को अपनी और किया है,इसमें लेश मात्र भी संकोच की जरुरत नहीं है..भारतीय जनता पार्टी की यह जीत समूची पार्टी में एक नई जान फूंकेगी और इस जीत को एक चुनौती की तरह स्वीकार करते हुए ज्यादा विकासोन्मुख कार्यो को असली जामे पहनाये..ढेरों-dher badhaiya ..


--
Sajjan Raj Mehta
samajik karyakarta

No comments:

Post a Comment